बलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

सीएचसी में नहीं है सीरिंज, बाहर से खरीदकर लगवा रहे एंटी रैबीज इंजेक्शन


रसड़ा (बलिया)। स्थानीय सीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने वाला सीरिंज कई दिनों से नहीं है। इसके अभाव में पीड़ित लोगों को बाहर से सीरिंज खरीदना पड़ रहा है। गुरुवार को कुत्तों के हमले से जख्मीं होकर अस्पताल पहुंचे सुल्तानपुर गांव के वीरेंद्र, कंसो के रविकिशन, मिर्जापुर की शिवांगी, कटहुरा के हरिनाथ, प्रधानपुर के हरिभजन ने बताया कि अस्पताल में सीरिंज उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें बाजार से दस रुपए में खरीदकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाना पड़ा है।इस संबंध में फार्मासिस्ट फिरोज अहमद का कहना है कि चार-पांच दिनों से सीरिंज खत्म हो गया है। इसके बाबत संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button