
बलिया। प्रमुख सचिव नगर निकाय ने नगर पालिका परिषद बलिया अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल का अधिकार सीज कर दिया गया है। शासन ने जिलाधिकारी को सभी दायित्वों के निर्वहन के लिए नामित किया है। जिलाधिकारी, बलिया के पत्र संख्या-1060/स्था०नि०ति०, दिनांक 16.10.2025 द्वारा उत करायी गयी आख्यानुसार श्री संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद-बलिया, जनपद बलिया द्वारा ददरी मेले से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण एवं आयोजन सम्बन्धी कार्यवाही में उच्च आदेशों की अवहेलना की गयी है। जिसमें अपने पदीय दायित्वों का समुचित रूप से निर्वहन न करने एवं प्राप्त अधिकारों का दुरुपयोग किये जाने का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर शासन के पत्र

संख्या-1/1124680/2025/नी-6-2025, दिनांक- 28.10.2025 द्वारा संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद-बलिया, जनपद-बलिया को इस आशय का कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है कि उनके वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों, कृत्यों और कर्तव्यों का प्रयोग, निष्पादन और निर्वहन करने से तब तक के लिये प्रविरत सीज क्यों न किया जाये जब तक कि उन्हें कारण बताओ नोटिस में उशिक्षित आरोपों से मुक्त न कर दिया जाये।
2-अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद-बलिया द्वारा ददरी मेले से सम्बन्धित भूमि अधिष्णएवं आज सम्बन्धी कार्यवाहियों में निर्णय न लेने के कारण ददरी मेले का आयोजन होना सम्भव नहीं हो पा रहा है और स्थानीय स्तर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उपरोक्त स्थिति के आलोक में ददरी मेले का कुशल आयोजन सम्भव हो सके, इस हेतु ददरी मेले से सम्बन्धित निर्णय लिये जाने हेतु जिलाधिकारी बलिया को अधिकृत किया जाता है।



