एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा रेफर

बांसडीह( बलिया)।क्षेत्र के खरौनी, सुवरंहा मार्ग पर सोमवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया। घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया हैं। खरौनी गांव के गड़ही टोला निवासी 22 वर्षीय दीपेश सिंह तथा खरौनी के ही फिरंगी टोला निवासी 25 वर्षीय लाल जी यादव देर रात नौ बजे विषौली गांव से खरौनी गांव आ रहें थे। टीएस बंधा पर सुवरंहा गांव से आगे की ओर तेज रफ्तार पिक अप ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। दीपेश व लालजी टक्कर से मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायल युवकों को सीएचसी बांसडीह ले गये जहां चिकित्सकों ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल लालजी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने लालजी को वाराणसी रेफर कर दिया। सीएचसी पंहुचे दीपेश के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपेश के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर सोमवार की देर रात ही कस्बा के वार्ड न 11 निवासी टेंट व्यवसाई अशोक प्रजापति एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। अशोक बांसडीह कचहरी स्थित ब्रह्म बाबा स्थान और दुर्गा मंदिर पर बने छठ पूजा पंडाल के लिए जेनरेटर और टेंट लगाए थे।रात में साढ़े दस बजे के आसपास वह जब कचहरी से जेनरेटर बंद कर वापस पैदल ही घर आ रहे थे कि सड़क पर किसी वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गए। आनन फानन में मौजूद लोगों ने घायल अशोक प्रजापति को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया जहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में वाराणसी रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button