कार्यक्रमबलिया

रामनाथ पाठक इंटर कॉलेज मुरारपट्टी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सैकड़ो मरीजों ने कराई जांच, दवाओं व चश्मों का हुआ वितरण

लालगंज (बलिया)। एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व एवं आईएसआरएन के तत्वावधान में रविवार को रामनाथ पाठक इंटर कॉलेज, मुरारपट्टी में स्वास्थ्य जीवन एक्सप्रेस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में आंख, हड्डी रोग, स्त्री रोग एवं फिजिशियन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सैकडो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी गईं और जरूरतमंदों को चश्मों का भी वितरण किया गया।

स्वास्थ्य शिबिर का उद्घाटन आई एस आर एन संस्था के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर रविंद्र सिंह एवं पुतुल तिवारी ने विद्यालय परिसर में स्थित स्वतंत्रता सेनानी बैरिया के पूर्व विधायक पंडित रामनाथ पाठक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की आई एस आर एन संस्था के स्टेट प्रोग्राम मैंनेजर रबिंन्द्र सिंह ने कहा कि एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह की सोच है कि “ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सीमित है जिसको लेकर उनका प्रयास है कि इस तरह के शिविर आयोजन कर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क मिलें।” ईस तरह के शिबिर का आयोजन प्रत्येक क्षेत्र और गाँव गाँव मे होंगे l
शि बिर मे आये

नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अब्दुल्लाह ने बताया, “गाँव के बहुत से लोग आँखों की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। आज बड़ी संख्या में मरीजों ने अपनी जांच कराई और उन्हें चश्मा उपलब्ध कराया गया।”
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य ने कहा, “ज्यादातर मरीज जोड़ों और कमर दर्द की समस्या से पीड़ित मिले। सही समय पर जांच और दवा लेने से इन रोगों पर नियंत्रण संभव है।”

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योति ने कहा कि “गाँव की महिलाये अक्सर संकोचबस अपने रोग को छुपा लेती है l मासिक धर्म संबधी समस्या, खून की कमी, प्रसव के बाद होने वाली जतिलताओ को नजर अंदाज नहीं करना चाहिये l समय से जांच और ई लाज से इन रोगों को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है l
फिजिशीयन डा0 रजनीश सिंह ने कहा की आज सबसे ज्यादा मरीज ब्लडप्रेशर,डायबीटीज और पेट के बीमारियो के मिले l ग्रामीणों मे जीवन शैली संबधी रोग बढ़ तेजी रहे है l संतुलित अहार, नियमित ब्यायाम और समय समय पर स्वास्थ्य जांच ही इन बीमारियो से बचाँव का सबसे बड़ा उपाय है l”
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू एवं समाजसेवी निर्भय सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “गरीब और असहाय मरीजों के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं है। हम चाहते हैं कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहें।”
दिनभर कॉलेज प्रांगण में मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ लगी रही। ग्रामीणों नेआयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

शिबिर मे 250 से अधिक रोगियों की जांच कर दवा बितरण किया गया वही पचास रोगियों की खून की जांच तथा सैकड़ो लोगो की आँख की जांच की गयी l शिबिर मे शिव पूजन वर्मा, फार्मासिस्ट ज्ञानेस लैब टेक्नीशियन विमल कुमार स्टाफ नर्स सुनीता मोबेलाइजर शकील यादव एवं दीपक तथा बिद्यालय के बरिष्ठ लिपिक गुप्तेश्वर पाठक आदि लोग उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button