बलियाबाढ़

सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि

बलिया । सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से क्षेत्र के नदी किनारे के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर चांदपुर गेज पर खतरा बिन्दु से उपर ही बह रहा था। नदी में बढ़ावा धीरे हो रहा था। क्षेत्र के भोजपुरवा , टिकुलिया, चितबिसांव खुर्द, रामपुर नंबरी,कोलकंला बिन्द बस्ती,चांदपुर,नवकागांव आदि गांवों में टीएस बंधा के उतरी ओर बसे लोगों के घरों तक बाढ़ का पानी चला गया है। सबसे ज्यादा परेशानी कोलकंला बिंद बस्ती, रेंगहा, ककटी, जयनगर, चितविसांवखुर्द , रामपुर नम्बरी, महाराजपुर आदि गांवों में हो रहा हैं। टीएस बंधा के उतर गांवो के कुछ लोग बसे हुए हैं। यह गांव पूरी तरह पानी से घिरें हैं। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। एक भी नाव न तो गांवों में उपलब्ध है नहीं बाढ़ राहत केन्द्र पर नाव हैं। गांव के लोगों के लिए बाढ़ राहत सामग्री भी वितरित नहीं किया गया हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गांव के लोगों को पीने का पानी, पशुओं का चारा, शौचालय आदि का हो रहा है। बाढ़ राहत केन्द्र पर सिर्फ लेखपाल की डियूटी लगायी गयी हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाढ़ के नाम पर प्रशासन केवल लूट खसोट कर रहा है बाढ़ पीड़ितों को कोई सुविधा नहीं मिल रहा है।
सरयू नदी का जलस्तर चांदपुर गेज पर खतरा बिन्दु 58.00 मीटर से अधिक बुधवार की सुबह 8 बजे 59.11 मीटर दर्ज किया गया ।
बांसडीह के भोजपुरवा,टिकुलिया में सौ से अधिक रिहायशी मकान के साथ ही सैकड़ों एकड़ किसानों की कृषि भूमि सरयू नदी में समाहित हो चुकी है। गांव के लोग पहले से ही बाढ़ राहत शिविर के साथ अन्य जगह शरण लिए हुए है।

विधायक ने किया बाढ़ राहत सामग्री का वितरण
बाँसडीह । क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह बुधवार को बाढ़ से प्रभावित गांवों रेंगहा, महाराजपुर, रामपुर नम्बरी आदि गांवों में पंहुंची तथा लोगों से बातचीत कर परेशानी की जानकारी लिया। विधायक ने गांवों में साथ रहे तहसीलदार निखिल शुक्ल से लोगों की परेशानी दूर करने को कहा। विधायक ने बाढ़ से घिरे गांवों में नाव, खाद्यान्न, दवा, पशुओं का चारा आदि वितरित करने को कहा। विधायक ने इन गांवों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button