कार्यक्रमबलियारसड़ा

फुलेहरा महाविद्यालय में पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक


रसड़ा, बलिया। स्थानीय कोतवाली पुलिस की ओर से साइबर जागरूकता व मिशन शक्ति फेज- 5.0 के तहत शुक्रवार को श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज कमतैला में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता टीम के उप निरीक्षक राहुल राय, कांस्टेबल प्रिंस प्रजापति, सूरज यादव, महिला कांस्टेबल नंदिता सिंह द्वारा छात्राओं व अध्यापक-अध्यापिकाओं को सशक्तिकरण तथा महिला सुरक्षा अभियान के तहत उनसे संबंधित समस्याओं के निदान के लिए अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं तथा उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों से भलीभांति अवगत कराया गया।

उन्हें बताया गया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य विवेक एवं संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा करें तथा डायल 112, 1076, 1090, 102, 108, 1930 पर फोन करके मदद प्राप्त करें। साइबर क्राइम के सम्बंध में अवगत कराते हुए साइबर ठगों से सावधान रहने तथा किसी प्रकार के लिंक, अनचाही कॉल्स रिसीव न करने के बारे में बताया गया तथा ऐसे कॉल के सम्बंध में तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930 डायल कर सूचना दें। उन्हें थाने पर महिलाओं और बच्चियों के लिए बना मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button