एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

विशाल पीपल का पेड़ गिरने से घर धराशाई,बाल-बाल बचे लोग


दुबहड़,(बलिया)। क्षेत्र में बीती रात आई भीषण आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहां एक ओर फसलों और पेड़ों को भारी नुकसान पहुँचा है, वहीं ग्राम सभा घोड़हरा में एक गरीब परिवार के सिर से छत छिन गई। लोगों ने बताया कि देवनाथ यादव और उनकी पत्नी कबूतरी देवी रात्रि भोजन के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक आए चक्रवाती तूफान ने विकराल रूप ले लिया। इसी बीच, घर के समीप स्थित एक विशालकाय पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे उनके मकान पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही कि देवनाथ और उनके परिजनों ने समय रहते खतरे को भांप लिया और घर से बाहर सुरक्षित निकल आए। परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने पालतू पशुओं को भी समय से सुरक्षित स्थान पर पहुँचा दिया, जिससे कि एक बड़ी हादसा होने से बच गई। घर के ऊपर पेड़ के गिर जाने से घर पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया और घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया है।
देवनाथ यादव ने बताया कि सब कुछ पल भर में खत्म हो गया। अब हमारे पास न रहने को घर है और न ही खाने को दाना। प्रशासन से ही अब आस बची है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर मलबा हटाने में पीड़ित परिवार की मदद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button