क्राइमचोरीबलिया

कई जगहों से चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


दयाछपरा(बलिया)। पुलिस ने कई स्थानों से चोरी किए गए दो मोटरसाइकिलों के साथ चार आरोपियों को दयाछपरा चिंतामणि राय के टोला मार्ग से शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार लोग दो चोरी की बाइक लेकर बलिया की तरफ से बैरिया आ रहे हैं। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज बैरिया अजय कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार व उप निरीक्षक नीरज वर्मा भारी पुलिस बल के साथ चारों आरोपियों की घेराबंदी करके हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि दोनों मोटरसाइकिल हम लोग चोरी किये है।एक मोटरसाइकिल बांसडीह रोड थाना के छितौनी शिव मंदिर से और दूसरा हल्दी क्षेत्र से चोरी की गई है। उनकी तलाशी लेने पर एक आरोपी के कमर में 315 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विक्की कुमार गुप्त निवासी कारनामेपुर जिला भोजपुर बिहार, विकास कुमार पुत्र किशुन यादव निवासी कारनामे पुर भोजपुर बिहार, अंतराज सिंह निवासी ईश्वरपुरा थाना कारनामेपुर बिहार व विकास कुमार यादव पुत्र नंद जी यादव निवासी कारनामेपुर भोजपुर बिहार शामिल है। पुलिस ने चारों आरोपियों को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button