क्राइमदोकटीबलियाबिग ब्रेकिंग

दोकटी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 4.75 लाख की जब्त शराब का कराया विनिष्टीकरण

लालगंज (बलिया) । दोकटी पुलिस ने अभियोजन अधिकारी बीरपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी की देखरेख में न्यायालय के आदेश पर शनिवार को अंग्रेजी व देशी शराब का विनिष्टीकरण कराया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत ₹4,75,800 बताई गई है।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023 से 2024 तक दर्ज कुल 112 मुकदमों में जब्त 361 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 1870 लीटर देशी शराब को नष्ट किया गया।

इसके लिए थाना परिसर में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर उसमें शराब डालकर विधिवत विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गई।
बताया गया कि अवैध शराब की बरामदगी के बाद उसे थाना परिसर में सुरक्षित रखा जाता है और न्यायालय के आदेश प्राप्त होने पर नियमानुसार नष्ट किया जाता है। इसी क्रम में यह कार्रवाई संपन्न की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button