कार्यक्रमप्रशासनिकबलिया

होली व रमजान को लेकर लालगंज पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक

लालगंज(बलिया)। स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में होली एवं रमजान पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के हिंदू-मुस्लिम क्षेत्र के ग्राम प्रधान, समाज के गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।
बैठक की अध्यक्षता प्रशांत चौधरी थाना अध्यक्ष दोकटी ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों से क्षेत्र की समस्याओं, होलिका दहन स्थलों एवं होली के दौरान संभावित चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा की यहां के लोग अपने संस्कृति को जीवित रखे हैं डीजे पर फूहड गाने न बजे साथ ही खुशी के त्यौहार में नशा न करने के लिए लोगो को प्रेरित करे त्यौहार पर गाँव में हुयी छोटी घटना संसनी बन जाती हैं इससे बचेआश्वासन दिया कि पुलिस हर पल, हर घड़ी आमजन के साथ है। कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
थानाध्यक्ष ने कहा कि होली खुशी और प्रेम का त्योहार है। इसे आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। रंग लगाते समय किसी के साथ जबरदस्ती न करें तथा जो लोग रंग से परहेज करते हैं, उनकी भावनाओं का सम्मान करें। बच्चों की खुशियों में किसी प्रकार का व्यवधान न आने देने पर भी जोर दिया गया।
बैठक के दौरान चौकी प्रभारी लालगंज, आशुतोष मद्धेशिया , एस आई दोकटी गिरीश चन्द्र, रंजीत गुप्ता, भोला यादव,पूर्व प्रधान चान्दगी सोनी, राहुल पाठक, राजू तिवारी, मनोज गुप्ता, सैफूल अंसारी, इंसा अंसारी, अमित सोनी,सहित चौकी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button