एक्सीडेंटक्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

मंगलपुरा गांव में महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास,हालत स्थिर


बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के मंगलपुरा गांव में शनिवार को एक 40 वर्षीय महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजनों की सतर्कता से महिला की जान बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अन्ग्राहित साहनी की पत्नी जानकी देवी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से नाराज थीं। दोपहर करीब 12 बजे घर के एक कमरे में उन्होंने यह कदम उठाया। खिड़की से अंदर नजर पड़ने पर एक परिजन ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button