अध्यात्मकार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

सुल्तानीपुर गांव में नवकुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ में प्रभु श्रीराम का जयघोष


रसड़ा (बलिया)।क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय नवकुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के छठवें दिन गुरुवार को देर शाम हजारों की संख्या श्रद्धालुओं ने मंडप की प्रभु श्रीराम का जयघोष करते हुए पूरे मनोयोग के साथ परिक्रमा किया।यज्ञ के मुख्य आचार्य अश्विनी पाराशर के नेतृत्व में आचार्यगणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व शंखनाद से पूरा यज्ञ स्थल भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा।

श्रीराम कथा गायन के लिए पधारी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा प्रवाचिका पंडित गौरांगी गौरी ने राम सीता विवाह कथा, जनकपुर के धनुष यज्ञ, भगवान राम द्वारा शिव धनुष तोड़ने और सीता द्वारा वरमाला डालने के दिव्य प्रसंग को बड़े भाव और मधुर स्वर में श्रद्धालुओं को सुनाया।कथा में आगे उन्होंने कहा कि राजा जनक के शर्त के अनुसार कोई भी राजा शिव धनुष को नहीं तोड़ पाया। प्रभु श्रीराम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से शिव धनुष को तोड़ा और माता सीता ने हर्षित होकर श्रीराम के गले में वरमाला पहनाया। तत्पश्चात राम सीता विवाह संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे, इसलिए बेटा और बेटी में फर्क करना बंद करो। नहीं तो आने वाले दिनों में बहु मिलना असंभव हो जाएगा। उन्होंने दहेज प्रथा को समाप्त करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं है।

पुराणों में भी कहा गया है कि एक कन्यादान का फल एक अश्वमेघ यज्ञ के बराबर होता है, इसलिए किसी भी बेटी को कष्ट मत दो, जिस घर में बहू का अपमान होता है उस घर में लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है। राम कथा में पधारें लोकप्रिय जननायक देवरिया सदर के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने आरती में भाग लिया। उन्होंने धार्मिक उद्बोधन से यज्ञ में शामिल सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।इस दौरान गोविंद नारायण सिंह, ऋषिराज सिंह, कृष्णा राज सिंह, राजलक्ष्मी सिंह, मीरा सिंह आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button