कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

बैरिया क्षेत्र के दर्जनों चौराहों पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइटें,अंधेरे से मिली राहत



लालगंज (बलिया)। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चट्टी-चौराहों पर लंबे समय से व्याप्त अंधेरे के कारण रात्रि में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं जनचिंता का विषय बनी हुई थीं। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए निर्भय नारायण सिंह के प्रयासों से रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित कराई गई हैं।
भरखोखा चट्टी, मझौवा चट्टी, पचरुखिया चट्टी, रामगढ़ चट्टी, दया छपरा चट्टी, सुरेमनपुर स्टेशन, करमानपुर चट्टी, भुआल छपरा चट्टी, नौका टोला, जोगिंदर गिरी के मठिया व सिवान टोला सहित कई स्थानों पर लाइट लगने से अब ग्रामीणों को रात्रि में सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी पहल के लिए निर्भय नारायण सिंह  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देकर विकास कार्यों में सक्रिय रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button