बलियाबिग ब्रेकिंगरोजगर

सरयू नदी पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान हादसा,चार मजदूर घायल

बेल्थरारोड(बलिया) । उभांव थाना क्षेत्र के मुजौना के पास सरयू नदी पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान सरिया का स्ट्रक्चर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कई मजदूर नीचे गिर गए,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में चार मजदूर जिसमें अमीर अंसारी (42 वर्ष,बिहार),इस्माइल (26 वर्ष,बिहार),नूर मोहम्मद (40 वर्ष) और अब्दुल्लाह (20 वर्ष) घायल हो गये ।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस संबंध में उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि मुजौना के पास सरयू नदी पर बन रहे ओवरब्रिज के पिलर निर्माण के दौरान सरिया का स्ट्रक्चर गिरने से मजदूर घायल हुए हैं।

घटना के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button