
बलिया। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं बलिया दैनिक जागरण के पूर्व जिला प्रबंधक प्रमोद कुमार उपाध्याय का नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत सहित पूरे जिले में शोक की लहर है।
सोहांव विकास खंड के सरयां गांव निवासी प्रमोद कुमार उपाध्याय वर्तमान में चंद्रशेखर नगर कॉलोनी, बलिया में निवासरत थे। वे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर एवं पं. जनेश्वर मिश्र के करीबी रहे हैं। पत्रकारिता से अवकाश के बाद उन्होंने ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए पकड़ी गांव में विहान विद्यापीठ विद्यालय की स्थापना की।
उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से बलिया लाया जा रहा है। गुरुवार को पैतृक गांव सरयां (उजियार भरौली) गंगा तट पर अंतिम संस्कार होगा।



