क्राइमफांसीबलियाबिग ब्रेकिंग

युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

बलिया । जिले के इब्राहिम्पट्टी गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई,जब 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान विवेक पटेल (26) पुत्र राजेश पटेल निवासी इब्राहिम्पट्टी के रूप में हुई है। शव गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला।
परिजनों के अनुसार विवेक सोमवार रात घर नहीं लौटा था। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने गांव और आसपास काफी खोजबीन की,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर पेड़ से शव लटकता देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

मृतक के चाचा के बेटे दीपक पटेल ने आरोप लगाया कि विवेक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि विवेक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी,फिर भी उसकी संदिग्ध हालात में मौत कई सवाल खड़े कर रही है।
बताया जा रहा है कि विवेक तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विवेक के पिता की गांव में दुकान है और परिवार सामान्य जीवन जी रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button