
रसड़ा (बलिया)। बालिकाओं और महिलाओं की ओर से सांकेतिक भूमिका निर्वहन कार्यक्रम के तहत महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति योजना की विशेष अभियान-5 के तहत बुधवार को शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंदा में कक्षा 8 की होनहार विद्यार्थी कुमारी अर्चना को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका का दायित्व निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई।इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू, सहायक अध्यापक पूनम भारद्वाज, डॉ. लक्ष्मी चौधरी थीं।