एक्सीडेंटबलियालालगंज

बीएसटी बंधा पर आमने-सामने  बाइक टक्कर,तीन घायल दो की हालत गंभीर


लालगंज (बलिया)। बीएसटी बंधा पर गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे सेमरिया गांव के सामने तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक एवं एक युवती तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक एक युवती दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रवि कुमार कनौजिया, उम्र 30 वर्ष निवासी लच्छूटोला और मुस्कान (12 वर्ष) निवासी भारत छपरा को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। सुधीर पांडे (45 वर्ष) निवासी पाण्डेयपुर का इलाज सोनबरसा सीएचसी में जारी है।
जानकारी के अनुसार, सुधीर पाण्डेय अपनी मोटरसाईकिल से बिहार से अपने घर वापस लौट रहे थे, जबकि रवि कनौजिया अपनी रिश्तेदार की बेटी मुस्कान को लेकर लालगंज से लच्छूटोला जा रहे थे। इस दौरान सेमरिया गांव के सामने दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायलों की मदद में जुट गए।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button