
रसड़ा (बलिया)। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज के युवा ब्लाक अध्यक्ष व भाजपा के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मद्धेशिया की माता के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम शनिवार की रात में उनके पैतृक निवास पर आयोजित हुआ। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा नेता पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, रजनीश चौबे, हर्षनरायण सिंह, मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, दीपक गुप्ता, चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल, पूर्व चैयरमेन वशिष्ठ नारायण सोनी, गोपालजी सोनी, संजय जायसवाल, शिशिर श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, अर्जुन, कौशल गुप्ता, अंजनी, विनोद, राजेश गुप्ता, गोपाल, सुजीत गुप्ता, पुनीत गुप्ता, रामबाबू, सूर्यनारायण गुप्ता आदि मौजूद रहे।



