
बलिया। केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री मा० दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेन्द्र सिंह ने बैठक कर दवा मंडी में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने दवा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि बलिया के चहुंमुखी विकास के लिए मा० मंत्री दयाशंकर सिंह लगातार तत्परता से कार्य कर रहे हैं और जो भी कार्य प्रस्तावित हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से दवा मंडी में सड़क निर्माण एवं सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने का भरोसा दिलाया।
दवा व्यापारियों ने अपनी मांगें खुलकर रखते हुए मूलभूत सुविधाओं के अभाव की जानकारी दी। सिंह ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इसके साथ ही धर्मेन्द्र सिंह ने बाबू मैनेजर सिंह मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
बैठक में संजय दुबे, अनिल त्रिपाठी, लाल बहादुर वर्मा, विशाल सिंह, राजेश सिंह, बदरे आलम, भोला अग्रवाल, भोलानाथ, वरुण तिवारी, विनोद राय, राकेश चौहान, अजित जायसवाल, राकेश मिश्रा, मनोज भट्ट, सतीश राय, राजकिशोर कुँवर, राजेन्द्र राय, हिरु, प्रविण राय, हरेराम गुप्ता, जयशंकर गुप्ता, सद्दाम, अखिलेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता आनंद सिंह ने की तथा संचालन बब्बन यादव ने किया।



