जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस गरिमापूर्ण वातावरण में उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माननीय कुलपति महोदय ने विश्वविद्यालय परिवार, सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रबंधक, प्राध्यापक, छात्र-छात्राओं एवं जनपदवासियों को शुभकामनाएँ दीं।
अपने संबोधन में कुलपति महोदय ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ भारतीय संविधान समता, न्याय और बंधुता के मूल्यों पर आधारित है, जो भारत की विविधता को एकता में बाँधता है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संविधान सभा के सदस्यों को नमन किया।
कुलपति महोदय ने कहा कि भारत अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है और 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को कौशलयुक्त, शोधपरक और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्रों से नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वविद्यालय के 10वें स्थापना वर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्थान तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और शीघ्र ही आधुनिक पुस्तकालय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अंत में कुलपति महोदय ने संविधान के सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प दिलाते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर कुलसचिव एस. एल. पाल, मैडम डॉ नीरा गुप्ता, संकायाध्यक्ष प्रो0 साहब दुबे, प्रो0 ब्रजेश कुमार सिंह, शैक्षणिक निदेशक डाॅ0 पुष्पा मिश्रा, कुलानुशासक डाॅ0 प्रियंका सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण संकाय डाँ अजय कुमार चौबे, समन्वयक शोध डाॅ0 विनीत सिंह सहित विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक, अधिकारी, शिक्षणेत्तर कार्मिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ सरिता पाण्डेय ने किया ।



