कार्यक्रमबलियालालगंज

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,गूंजे देशभक्ति गीत

लालगंज (बलिया) । गणतंत्र दिवस क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास व देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। चारों ओर देशभक्ति गीत गूंजते रहे और पूरा क्षेत्र देशप्रेम से सराबोर नजर आया।
मुरलीछपरा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख कन्हैया जी सिंह ने ध्वजारोहण किया।

इंटर कॉलेज मुरारपट्टी में प्रधानाचार्य प्रदीप कुशवाह, लालगंज चौकी पर चौकी प्रभारी आशुतोष मद्धेशिया, कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार यादव एवं प्रधान प्रतिनिधि बिरेन्दर सिंह तथा कंपोजिट विद्यालय बहुआरा में प्रधानाध्यापक जितेंद्र तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों पर ग्राम प्रधानों ने तिरंगा फहराया।
विद्यालयों में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कंपोजिट विद्यालय बहुआरा में एक नन्ही बच्ची द्वारा लहराते तिरंगे के साथ प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और उसमें देशभक्ति का अनोखा जुनून देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button