
रसड़ा (बलिया)। संविधान शक्ति सेवा संस्थान की ओर से अमहरा गांव में बुधवार को भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। शुभारंभ संस्थापक शोभा देवी ने भगवान बुद्ध व डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में 25 जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया।इस दौरान आयोजित सभा में अतिथियों ने संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की शपथ ली।सभा में संविधान के प्रति जागरूकता, समर्पण, अधिकार, क्षमता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और भाईचारे जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बहुजन समाज के उत्थान पर भी विशेष जोर दिया गया।संस्था के अध्यक्ष संजय भारती, श्रीनिवास, सरवन कुमार, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, डॉ. अभिमन्यु राजभर, राजेश कुमार, राजकुमार, चंद्र प्रकाश, मंटू, दिलीप, महेंद्र राम आदि रहे।



