कार्यक्रमधरना प्रदर्शनबलियारसड़ा

सुभासपा कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला


रसड़ा (बलिया)। महाराजा सुहेलदेव राजभर पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोशित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय मीरनगंज से शौकत अली का पुतले के साथ बाइक जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण कर चंद्रशेखर आजाद चौराहा पहुंच कर पुतला जलाया गया।इस दौरान एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की बयान की कड़ी निंदा की गई। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी।इस मौके पर शिवेंद्र बहादुर सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, जावेद अंसारी जाम, जितेंद्र सिंह, अंशु राजभर, दिनेश राजभर, आशीष राजभर, राजेश राजभर, अनिल राजभर, कृष्ण मोहन सिंह, उदय नारायण राजभर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button