बलियाबिग ब्रेकिंग

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार

लालगंज (बलिया)। घर में सो रही महिला से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस की तत्परता की लोग सराहना कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि पीड़िता ने लिखित तहरीर दी थी कि वह अपने घर में सो रही थी, तभी भूवालछपरा गांव निवासी रत्नेश ठाकुर (27 वर्ष), पुत्र भूपेनन्द्र ठाकुर घर में जबरन घुस आया और छेड़खानी करते हुए उसे अर्धनग्न कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को ही आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और घर में घुसपैठ सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे चौकी प्रभारी लालगंज आशुतोष मद्धेशिया पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष ने सख्त चेतावनी दी कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई समाज में गलत मानसिकता रखने वालों के लिए कड़ा संदेश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button