
बलिया।यूपी बिहार सीमा पर मांझी स्थित जयप्रभा सेतु पर खड़े ट्रक से बाइक के टकरा जाने के कारण उस पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मांझी पहुँचाया जहां से चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को सदर अस्पताल छपरा के लिए रेफर कर दिया। मांझी पुलिस के अनुसार घटना सोमवार देर शाम की है । बिहार के लहलहादपुर विकास खंड अंतर्गत दयालपुर निवासी दीपक कुमार मांझी (20) व दीपक कुमार साह बैरिया की तरफ से बाइक से बिहार जा रहे थे जयप्रभा पर एक ट्रक को ओवरटेक करते समय पाया नंबर 4 पास पहले से खड़ी ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई हैं और दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। मौके पर पहुँची चाँददीयर के पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त बाइक को उठाकर चाँददीयर पुलिस चौकी ले आये वही सूचना पर मांझी पुलिस अस्पताल पहुँचकर मृत दीपक कुमार मांझी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।



