
रसड़ा (बलिया)।’लोकमाता’ पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के तहत संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला महाविद्यालय कमतैला में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा गोरक्ष प्रांत के पूर्व महामंत्री अजयमणि त्रिपाठी एवं संयोजन जिलामंत्री भाजपा सतवीर सिंह थे। मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने ‘पुण्यश्लोक’ अहिल्याबाई होल्कर के बारे में उनकी शासन व्यवस्था, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के लिए उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक वृहद भारत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के रूप में जोड़ने के बारे में बताय। विशिष्ट वक्ता के रुप में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व प्रत्याशी व श्रीमती फुलेहरा स्मारक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक ऋषिराज सिंह ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन तथा उनके शासन व्यवस्था पर प्रकाश डाला।इस मौके पर एवं चोगड़ा मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, चिलकहर मण्डल अध्यक्ष अरुण भारती,पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष अभिनाश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष निखिल त्रिपाठी और संचालन नगर मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी ने किया।