एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत दूसरा की हालत गंभीर

‌‌
दुबहड़,(बलिया)। एनएच 31 से जनेश्वर मिश्र सेतु जाने वाले मार्ग स्थित जनाड़ी तिराहे पर बुधवार की रात बुलेट मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तथा दूसरे की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नगवा निवासी अखिलेश पांडेय (32) पुत्र नंद गोपाल पांडेय करीब 10:00 बजे रात में अपने मित्र अवनीश ओझा के साथ बुलेट से निमंत्रण पर किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बिसेनीडेरा निवासी कुनाल सिंह (20 वर्ष) पुत्र संगम सिंह की बुलेट से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर तिराहे स्थित पुलिस पिकेट पर तैनात जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के परिजनों को सूचित किया। बिना इंतजार किए घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां जांचोपरांत डॉक्टरों ने अखिलेश पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कुनाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button