क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंगमनियरमौत

पत्नी के मायके से न आने से आहत युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


मनियर (बलिया)। पत्नी के मायके से ससुराल न आने से आहत एक युवक ने बुधवार देर शाम आत्महत्या कर ली। घटना मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव की है, जहां 30 वर्षीय राजकुमार गोड़ उर्फ मोला ने घर में पंखे की हुक से पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
परिजनों के अनुसार, देर शाम राजकुमार को फांसी के फंदे पर झूलता देख आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और घटना की सूचना मनियर पुलिस को दी। रात करीब 12 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि राजकुमार की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व रिंकी, पुत्री स्वर्गीय प्रेमचंद गोंड़, निवासी लोहटा थाना मनियर, जनपद बलिया से हुई थी। दंपति का करीब 11 माह का एक पुत्र ऋषभ है। मृतक नशे का आदी था, इसी कारण पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी। जब भी वह ससुराल आती, दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट की स्थिति बन जाती थी। राजकुमार जब पत्नी की विदाई कराने ससुराल जाता, तब भी झगड़ा होता था।
बताया गया कि घटना के दिन राजकुमार पत्नी की विदाई को लेकर मनियर थाने गया था। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी द्वारा पत्नी से फोन पर बात कराई गई, लेकिन पत्नी ने साफ तौर पर ससुराल आने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक के अनुसार, पत्नी ने कहा था कि जब तक राजकुमार शराब पीना नहीं छोड़ेगा, वह घर वापस नहीं आएगी। इसी बात से आहत होकर राजकुमार घर पहुंचा और आत्मघाती कदम उठा लिया।

पति की मौत की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह मृतक की पत्नी अपने पुत्र के साथ ससुराल पहुंची और रोते-बिलखते हुए परिजनों से मिली। इधर, मृतक की मां निर्मला देवी और बहनों सोनमती व प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का छोटा भाई धर्मेंद्र गोंड़ उर्फ गुल्ली, जो बाहर प्राइवेट नौकरी करता है, घटना की सूचना मिलते ही गांव के लिए रवाना हो गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button