
मनियर (बलिया)। भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय उर्फ पप्पू सिंह की माता स्वर्गीय शिवकुमारी देवी के निधन पर गुरुवार को विकास खंड कार्यालय मनियर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने की।
शोक सभा में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार, मनोज गुप्ता, प्रशांत सिंह, रामप्रकाश वर्मा, जय कुमार यादव, विनोद यादव, हर्षित यादव, मोहम्मद शारीक, प्रेमप्रकाश वर्मा, अजय वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित



