
लालगंज( बलिया) । क्षेत्र के श्रीपालपुर स्थित मुनिश्वरा नन्द जी महराराज “खपड़िया समाधि आश्रम “संकीर्तन नगर आश्रम प्रांगण में खपड़िया बाबा के 40वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित रुद्रमहायज्ञ द्वय के पाँचवें दिवस अभिषेकात्मक एवं हवनात्मक अभिषेक का अनुष्ठान विधिवत रूप से संपन्न हो रहा है।
यज्ञ मे प्रातःकाल दुग्ध से अभिषेक एवं दोपहर में हवनात्मक अभिषेक का अनवरत अनुष्ठान चल रहा है। हवनात्मक अभिषेक यज्ञ में एक कुंतल तिल, चावल, जौ, गुड़, घी आदि से निर्मित मिश्रित हवन सामग्री की 21 हजार आहुतियाँ प्रधान यजमान सहित कुल 11 यजमानों द्वारा आचार्य एवं विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दी जा रही हैं। इससे संपूर्ण वातावरण शुद्ध, पावन एवं भक्तिमय बना हुआ है।
यज्ञ में शामिल होने के लिए दूर-दराज से पहुँचे श्रद्धालु भक्त खपड़िया बाबा की समाधि , शिव मंदिर, बजरंगबली मंदिर, सूर्य मंदिर एवं मानस मंदिर में माथा टेक दर्शन-पूजन कर आश्रम में चल रही भगवान कथा का रसास्वादन कर पुण्य के भागी बन रहे हैं।
गौरतलब है कि यह महायज्ञ 21 दिसंबर को भव्य जलयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था। दूसरे दिन वेदी एवं पंचांग पूजन संपन्न हुआ, जबकि तीसरे दिन अरणि मंथन द्वारा अग्नि प्रकट कर विधिवत हवन प्रारंभ किया गया।
भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति यह दर्शाती है कि आस्था के आगे मौसम भी गौण साबित हो रहा है।यज्ञ मे विद्वान पंडित राममूर्ति पाण्डेय, मिथिलेश दुबे, जोगिंन्द्र दुबे सुदामा दुबे,अनिल उपाध्याय, श्रीराम दुबे,कमलेश दुबे, मानस मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा, रामलला पाण्डेय, अनुज उपाध्याय आदि द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चन मुख्य यजमान कन्हैया सिंह,सन्तोष सोनी,पवन यादव,अंकित स्वर्णकार, राजेन्द्र यादव,अमित यादव ,डॉ0 हरीश तिवारी,हमेशा यादव,रामेश्वर यादव तथा हृदया नन्द मिश्र के साथ तेरह दिवसीय एवं एक दिवसीय यजमान भी श्रद्धा के साथ रोज नये नये भी बन रहे । उपस्थित लोगों में धर्मवीर उपाध्याय,अमर सिंह,डॉ0 राजेन्द्र मिश्र, गार्ड साहब,टुनटुन तिवारी,डॉ0 हरीश सिंह, आनन्द दुबे,प्रहलाद यादव,राणाप्रताप सिंह, मैनेजर यादव,रामाशंकर यादव,बबलू सिंह , संतोष सिंह,संदीप यादव,पीयूष यादव, रंजय यादव,बिट्टू यादव,पप्पू पाण्डेय, शिवकरण मौर्य , विनोद सिंह, प्रमिल मिश्रा, पिन्टू यादव तथा शैलेश सिंह के साथ सैकड़ों खपड़िया बाबा परिवार के सदस्य अपनी सहभागिता निभा रहे है ।



