कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगशिक्षा विभाग

दिवंगत रसोईया धर्मशीला देवी के परिवार को दी गई ₹50 हजार की सहयोग राशि

बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी उच्च प्राथमिक विद्यालय वसुधरपाह में कार्यरत रसोईया स्वर्गीय धर्मशीला देवी के निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी स्मृति में प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, शिक्षामित्रों तथा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

शोक सभा के दौरान मृतका के परिवार की आर्थिक सहायता हेतु शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों से सहयोग राशि एकत्र की गई। खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, कार्यालय सहायकों व ए.आर.पी. द्वारा प्राप्त कुल ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की राशि मृतका के पति श्री शिव कुमार पटेल को नगद प्रदान की गई।

इस सहयोग में प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के निवेदन पर एक व्यक्ति विशेष द्वारा ₹10,000 (दस हजार रुपये) की गुप्त दान राशि भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के अध्यक्ष शशि कान्त ओझा, मंत्री संतोष सिंह, बृज किशोर पाठक, शिव प्रकाश तिवारी, राजीव दुबे, दिनेश पाण्डेय, संजय तिवारी, चंदन, पंकज कुमार सिंह सहित अनेक शिक्षक व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सभी ने स्वर्गीय धर्मशीला देवी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button