कार्यक्रमबलियाशिक्षा विभाग

एनसीसी कैडेटों ने किया श्रमदान

लालगंज(बलिया) । स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” राष्ट्रव्यापी श्रमदान के तहत 90 यूपी बटालियन एनसीसी बलिया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुधीर टोकस के निर्देशन में रामनाथ पाठक इण्टर कालेज, मुरारपट्टी में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर संतोष यादव के नेतृत्व में विद्यालय के कैडेटों ने विद्यालय परिसर मे लगी बिद्यालय के संस्थापक रामनाथ पाठक की प्रतिमा और बिद्यालय प्रागण तथा आसपास की साफ-सफाई की। श्रमदान के दौरान बच्चों में उत्साह से देखते ही बनता था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुशवाहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमदान का अर्थ है निःस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र के हित में अपना श्रम अर्पित करना। इससे स्वच्छता, सहयोग, एकता और सेवा-भाव की भावना विकसित होती है। महात्मा गांधी ने भी श्रमदान को समाज सुधार का प्रभावी माध्यम बताया था। वास्तव में श्रमदान सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन है।
इस मौके पर योगेन्दर पाठक अजीत पाण्डेय प्रधान लिपिक गुप्तेश्वर पाठक, बिनय दूबे सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button