कार्यक्रमबलियारसड़ासम्मान

अभाविप द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 950 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित


रसड़ा (बलिया)।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रसड़ा द्वारा गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन राधिका मैरेज हॉल रसड़ा के प्रांगण में 21 विद्यालयों के 950 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्रीनाथ मठ रसड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी जी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव, विशिष्ट अतिथि अभाविप गोरक्ष प्रांत सह मंत्री अर्पित कसौधन, दिल्ली विवि एवीबीपी के सह संयोजक एवं फुलेहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक ऋषिराज सिंह, जिला प्रमुख भैया घनश्याम शरण सिंह, जिला संयोजक सन्नी पाण्डेय दिव्यांश ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।सम्मान समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक परास्नातक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 950 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित तथा विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी ने कहा कि आप सभी विद्यार्थी सौभाग्यशाली हैं की विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवादी छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद द्वारा सम्मानित किया गया। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है और वे भविष्य में और अधिक निष्ठा एवं उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर अभाविप ने यह पुनः सिद्ध किया कि वह केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र और समाज निर्माण की दिशा में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव ने कहा कि अभाविप का उद्देश्य विद्यार्थियों को नेतृत्व, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। संगठन शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में समय-समय पर जनहित में अभियान चलाकर समाज को जागरूक करता रहा है।दिल्ली विवि एवीबीपी के सह संयोजक व फुलेहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक ऋषिराज सिंह ने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि स्वयं दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता रहा। भारत को नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं विवेकानंद जी के सपनों का भारत बनाने हेतु आज युवाओं की अहम भूमिका होनी है, जिसका सशक्त मध्यम एवीबीपी ही हो सकती है।इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री ऋषभ सिंह, चमन प्रताप सिंह, गजेंद्र उबारन गिरी, राजीव शर्मा, इमाद अहमद, हनजला, चंद्रकांत दुबे पूजा पाल सुमित शर्मा, ऋषभ तिवारी, पार्वती चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रांत कार्यसमिति सदस्य शानू शर्मा ने किया। जिला प्रमुख भैया घनश्याम शरण सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button