क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

शादी समारोह में लाठी-डंडों से हमला, युवक की मौत


सहतवार (बलिया)। सहतवार–रेवती मार्ग पर स्थित एक मैरिज हाल के पास मंगलवार देर रात शादी समारोह के दौरान 19 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बलेऊर गांव निवासी सुरेश राजभर की बेटी की बारात मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर से आई थी। जयमाल कार्यक्रम रात करीब 11 बजे संपन्न हुआ। इसी दौरान बड़सरी जागीर निवासी मोहन राजभर अपने साथी विजय राजभर के साथ भोजन कर शामियाने की ओर जा रहा था। तभी बाइक से आए तीन बदमाशों ने दोनों पर अचानक हमला कर दिया।

हमले में मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। बरातियों ने उसे पहले सहतवार के एक निजी चिकित्सक के यहां और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय राजभर को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
सहतवार प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोहन के पिता श्रीकेवल राजभर की तहरीर पर कस्बा निवासी राजू यादव, बलेऊर गांव निवासी रंजीत यादव व पंकज राजभर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक मोहन दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। वह गुजरात के राजकोट में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और 18 फरवरी को ही शादी में शामिल होने घर आया था। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button