
दयाछपरा(बलिया)।राष्ट्रीय राज मार्ग -31 के दयाछपरा चिमनी ढाला से चिंतामणि राय के टोला जाने वाली सड़क का पिचिंग कार्य पी डब्लू डी द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें मानक की अनदेखी करते हुए पिचिंग कार्य शुरू है वहीं चिंतामणि राय टोला निवासी राम कुमार सिंह ने अपने जमीन के पास रोड का पिचिंग कार्य करने से कार्यदाई संस्था को मना कर दिया। जिससे कुछ ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।

राम कुमार सिंह से बताया कि वह सड़क हमारे जमीन को विगत साल बनते वक्त ही हमारे घर कोई नहीं था।दुर्भावना वश मेरी जमीन को 10 फिट पूरब दिशा में छोड़ने के बाद बाकी जमीन पिच बना दिया गया है।इससे मेरा करीब 2 कट्ठा जमीन बर्बाद हो गई है।यही हाल एन एच 31 के समीप ही एक वर्मा की जमीन का त्रिकोण काटते हुए निर्माण कराया गया है।जिससे उस वर्मा का भी जमीन बर्बाद हो गई है।अगर यह सड़क सीधी कर दी जाए तो मेरे साथ साथ उस वर्मा का भी कल्याण हो जाएगा।तो वहीं ठेकेदार द्वारा मानक की अनदेखी करते हुए पुराने पिच पर ही हाफ इंच गिट्टी देकर पिचिंग किया जा रहा है जिससे कारण मै अपने जमीन के पास पिचिंग कार्य करने से मना कर दिया हूं। केवल कालिख पोत देने से सड़क कितने दिन टिकेगी।



