कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगसम्मान

द्वाबा की बेटी सुजाता सिंह का राष्ट्रीय मंच पर चयन,पूरे बलिया में गर्व

लालगंज(बलिया) । द्वाबा की माटी ने देश की आज़ादी से लेकर राजनीतिक गलियारों, शिक्षा, विज्ञान, भारतीय सेना और संत-महात्माओं की तपोस्थली के रूप में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
आज एक बार फिर वर्ष 2026 में द्वाबा ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया है।
बलिया जनपद के सोनवरसा गाँव निवासी सत्येंद्र सिंह की पुत्री सुजाता सिंह गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति देंगी। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे द्वाबा और बलिया जनपद के लिए गर्व का विषय है।
सुजाता सिंह ने एमसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद भरतनाट्यम एवं मोहिनी नाट्यम नृत्य में स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे द्वाबा क्षेत्र में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई है।
कल जब देश गणतंत्र दिवस मनाएगा, तब द्वाबा अपनी इस बेटी की सफलता पर गर्व और गौरव से भर उठेगा, और यह क्षण बलिया के इतिहास में एक गौरवगाथा के रूप में याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button