कार्यक्रमबलियारसड़ा

मदर मैम की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि


रसड़ा (बलिया)।सन फ्लॉवर पब्लिक स्कूल (रसड़ा) में शुक्रवार को संस्था की जन्मदाता मदर मैम (ममता श्रीवास्तव) की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान मदर मैम के चित्र पर विद्यालय के प्रेसीडेंट एनपी श्रीवास्तव, प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नीरज सिंह, अर्ना श्रीवास्तव समेत शिक्षक व शिक्षिकाओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया। स्कूल के प्रेसीडेंट एनपी श्रीवास्तव ने कहा कि मदर मैम की प्रेरणा एवं सोच के फलस्वरूप 1986 में विद्यालय की नींव इस शहर में पड़ी।उनकी यह सोच थी कि यहां के छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के लिए मां-बाप को छोड़कर दूर न जाना पड़े।उनका सपना था कि शिक्षा और अनुशासन के क्षेत्र में यह विद्यालय सदैव अग्रणी भूमिका अदा करे।उनकी सोच को विद्यालय प्रधानाचार्य नीरज सिंह अपना सर्वस्व समर्पित करते हुए आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button