शो पीस बना पानी टंकी एक पखवाड़े से सप्लाई बंद,पानी बिना ग्रामीणों को हो रही परेशानियां

दुबहड़(बलिया)। एक ओर जहाँ केंद्र और राज्य सरकार हर घर नल योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर जंगे आजादी के महानायक मंगल पांडेय के पैतृक गाँव नगवा की तस्वीर कुछ और ही बयां करती है। गाँव में स्थापित पानी की टंकी मोटर जल जाने से पिछले एक पखवाड़े से बंद है , जिससे पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है।
गाँव के सैकड़ों परिवार इन दिनों त्योहारों के सीजन में पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। जिससे लोगों की परेशानिया और बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार इसकी सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से जल्द मोटर की मरम्मत कराने की अपील की । ताकि लोगों को राहत मिल सकें।
पन्ना लाल गुप्ता,(दुबहड़)



