एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

समोसा विक्रेता की करतूत:छह वर्षीय बालिका घायल,परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

बलिया। बांसडीह नगर पंचायत क्षेत्र के स्टेट बैंक रोड पर गुरुवार की शाम एक समोसा विक्रेता ने छह वर्षीय बालिका को गरम छनौटा से मारकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, स्टेट बैंक रोड निवासी पिंटू प्रजापति की बेटी रिंकी (6) सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर समोसा बेच रहे एक दुकानदार ने अचानक उसे गरम छनौटा से चेहरे और शरीर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना के बाद परिजनों ने घायल रिंकी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय के पास स्टेट बैंक रोड पर कई दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। नागरिकों ने कई बार चेयरमैन और ईओ से अतिक्रमण हटाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button