क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

कहासुनी में बढ़ा विवाद, युवक ने उस्तरा से किया हमला, दो गंभीर

बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के किर्तृपुर गांव में बुधवार को पुरानी कहासुनी को लेकर दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव के 32 वर्षीय अभिषेक कन्नौजिया व 25 वर्षीय राजू बिंद अपने डेरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही आकाश ठाकुर रास्ते में मिला और गाली-गलौज करते हुए दोनों पर उस्तरा से हमला कर दिया। हमले में अभिषेक को मुंह, पेट व हाथ पर गंभीर चोट आई, वहीं राजू के हाथ में गहरी चोट लगी।

ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल सीएचसी बांसडीह पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों में दो दिन पूर्व घर के पास सिगरेट पीने को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश में बुधवार को हमला किया गया। घायलों के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button