
लालगंज(बलिया)। क्षेत्र में चैती छठ का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुरारपट्टी मठिया स्थित छठ घाट पर पहुंचकर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से बेदी का पूजन-अर्चन किया तथा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
इस दौरान व्रती महिलाएं संध्या समय घरों से परंपरागत छठ गीत— “काँच ही बांस के दउरवा, बहंगी लचक जाए”—गाते हुए नए वस्त्र धारण कर घाट की ओर प्रस्थान कीं। वहीं पुरुष श्रद्धालु पीली धोती पहनकर सिर पर दउरा लेकर आगे-आगे चलते हुए छठ घाट पहुंचे।

पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। आचार्य पंडित मुना दुबे ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिलायी ।



