एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत,किशोर घायल

बलिया । हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान रवि पासवान (22) पुत्र शांत पासवान, निवासी रेपुरा के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल मंटू चौधरी (17) पुत्र गणेश चौधरी, निवासी रेपुरा बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक दवा लेने के लिए हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर की ओर गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रवि पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंटू चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल मंटू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया है । हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button