कार्यक्रमबलियासम्मान

श्री सौदागर महाराज जी के 79 वें चरण पादुका पूजन हेतु बैठक कर, विभिन्न कार्य योजनाओं पर हुआ निर्णय


बलिया। क्षेत्र पंचायत हनुमानगंज के न्याय पंचायत बसन्तपुर के ग्राम पंचायत के प्रबुद्धजनों एवं पँ. विवेकानंद सेवा समिति के पदाधिकारियों तथा सदस्यों की संयुक्त वार्षिक बैठक आज मंगलवार को पंडित जी की फुलवारी, बसंतपुर, बलिया में श्री नयन बाबा जी के चबूतरे पर पुरोहिताचार्य डाँ. विजया नंद पांडेय उर्फ अखिल बाबा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक की पूर्व में संचालित धार्मिक व सामाजिक योजनाओं की समीक्षा के बाद आगामी बर्ष जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक के योजनाओं के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मानव जाति के कल्याणार्थ एवं वैदिक हिन्दू सनातन धर्म के सूक्ष्म संरक्षण हेतु विगत 1947 से लगातार प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी बसंत – पंचमी के पावन पर्व पर बसंत ऋतु में बसंतपुर ग्राम में नित्य प्रातः स्मरणीय श्री नयन बाबा जी के वार्षिक पूजन एवं परम पूज्य ब्रह्मलीन योगीराज श्री श्री 1008 श्री पंडित सौदागर महाराज जी के 79 वें चरण पादुका पूजन समारोह के उपलक्ष्य में दिव्य धर्म महासंगम के अंतर्गत आगामी 18 जनवरी 2026 मौनी अमावस्या से 24 जनवरी 2026 षष्ठी तिथि तक गुप्त नवरात्र में सात दिवसीय “श्री रामायण एवं श्री रूद्र -चण्डी एवं श्री लक्ष्मी- नारायण तथा श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के साथ निःशुल्क योग एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन नहर किनारे पंडित जी की फुलवारी, बसंतपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश में किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री आचार्य राजेश्वर पाण्डेय, पं. मुनन पाण्डेय, ताराचंद मिश्रा, ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह, पूर्व प्राचार्य रंजीत बहादुर सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, गीता देवी, अरविंद सिंह, पवन गुप्ता, रामबाबू सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामायण चौरसिया, अजय सिंह, रमेश वर्मा, जयराम राजभर, मन्सा चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू प्रसाद, कन्हैया गोंड, गौतम सिंह, जया सिंह, रिंकीं सिंह, किरण सिंह,कामिनी, अंशु शुक्ला के अलावा सैकड़ो ग्रामीणजन उपस्थित थे। बैठक का संचालन एवं आगन्तुकों के बीच प्रसाद का वितरण जनपद की प्रमुख महिला समाजसेविका पूनम पांडेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button