बलियाबिग ब्रेकिंग

घने कोहरे के बीच सर्द हवाओं ने बढ़ा दी है कंपकपी


दयाछपरा( बलिया)।घने कोहरे के बीच सर्द हवाओ ने कंपकपी बढ़ा दी है।ओस की बूंदे बारिश की फुहार जैसी पड़ रही है।विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर ऊपर तक पहुंच गई है।सोमवार को मौसम साफ रहने के बाद रात से ही कोहरे की परत बननी शुरू हो गई थी,जो मंगलवार सुबह तक घने कोहरे में बदल कर वातावरण को ढक ली।ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी बलिया ने पहले से ही कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय के संचालन का समय बदल दिया है। कड़ाके की ठंड में छोटे – छोटे बच्चे पीठ पर बस्ता लिए ठिठुरते हुए स्कूल जाते नजर आए।ठंड का असर केवल मनुष्यों पर ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों पर भी दिखाई दे रहा है ,वो भी दुबके हुए दिखाई दे रहे हैं।सर्द हवाओ से पहाड़ों जैसी ठंड महसूस हो रही है।सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
घने कोहरे के कारण सड़को पर वाहनों की आवाजाही कम है।फ्लैशर जलाकर चालक धीरे धीरे चल रहे है।मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस व नए साल पर भी मौसम बिगड़ा रहेगा।सर्द हवाओ के साथ बादल भी छाए रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button