
रसड़ा (बलिया)।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा तहसील इकाई रसड़ा के तत्वावधान में सामूहिक चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम गुरुवार को चित्रगुप्त मंदिर चिलकहर पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष निषिद्ध श्रीवास्तव निशु व विशिष्ट अतिथि डॉ. दयाल शरण वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कायस्थ समाज की मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।इस दौरान तहसील अध्यक्ष अवधेश लाल श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।



