क्राइमचोरीबलियाबिग ब्रेकिंग

हालपुर गांव में लाखों की चोरी, पुलिस कर रही जाँच

बांसडीह (बलिया) । क्षेत्र के हालपुर गांव में बुधवार की रात घर में घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपया का गहना , कपड़ा, बर्तन और अन्य सामान चुरा लिया हैं । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंकुर पब्लिक इंटर कालेज बांसडीह के निदेशक तरूण प्रकाश सिंह पप्पू का हालपुर गांव में बड़ा मकान हैं। उनके चचेरे भाई ज्ञान सिंह का परिवार गांव पर रहता हैं। ज्ञान सिंह की पत्नी, बेटा व बहू के साथ इलाज के लिए नई दिल्ली गये थे। मकान में ज्ञान सिंह अकेले थे, देर रात पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने कमरों का ताला तथा आलमारी आदि तोड़ दिया। चोरों ने घर में रखा बक्सा, तीन अलमारी तोड़कर सभी सामान चुरा ले गए । चोरों ने सोना का चार चेन, चार अंगुठी, चार झुमका व चांदी का चार पायल, कपड़ा ,बर्तन, इंडक्शन चुल्हा, गैस चुल्हा चुरा ले गये हैं। चोरों ने लगभग चालीस हजार रूपया नगद भी चुरा ले गये हैं। तड़के सुबह नींद खुलने पर आंगन में बिखरे सामान देखकर ज्ञान सिंह को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुचे कोतवाल राकेश उपाध्याय ने मामले की जांच किया।

एक महिने मे लगभग आधा दर्जन घरो में चोरी
बांसडीह । क्षेत्र में विगत एक माह में चोरों ने आधा दर्जन मकानों के ताला तोड़कर चोरी किया है। चोरों ने लाखों रुपया के समान चुरा ले गये हैं। चोरी की बढ़ रही घटनाओं से लोग दहशत में हैं। पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। देवडीह गांव में सेवानिवृत्त सेवायोजन अधिकारी महेश दत्त तिवारी के घर सेभी चोरों ने एक सप्ताह पूर्व लाखों का सामान चुरा लिया था। विगत बुधवार को भी ही वार्ड नंबर 6 में स्थित सत्यनारायण यादव के मकान में सुनीता वर्मा किराए पर रहती है मंगलवार को वह अपने ससुराल बंसी बाजार चली गई और मकान मालिक सत्यनारायण भी नहीं थे चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिया ।
वहीं 13 सितंबर को बांसडीह गुदरी बाजार में बिजली विभाग में कार्यरत सनी मिश्रा जो प्रतापगढ़ में नौकरी करते हैं बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए का सामान और नगदी गायब कर दिया तीन सितंबर को मिरगिरी टोला निवासी एडवोकेट अशोक कुमार पांडे तीर्थ करने के लिए रामेश्वरम गए हुए थे कि चोरों ने उनके घर को पूरी तरह खंगाल कर गहने रुपया कपड़ा चुरा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button