
रसड़ा (बलिया)। हजरत उमर मस्जिद सिकरिया कला में लगातार चालीस दिन तक जमात के साथ पांच वक्त की नमाज पढ़ने वाले 14 वर्षीय कामरान खान पुत्र एजाज खान को मौलाना हातिम कासमी गाजीपुरी ने रविवार को इनाम के रूप में साइकिल देकर उसका हौसला अफजाई की।इस मौके पर हजरत मुफ्ती इरशाद बलियावी, कारी मुंसफ बलियावी व मस्जिद के सदर आदि मौजूद रहे।



