कार्यक्रमप्रशासनिकबलियाबिग ब्रेकिंग

आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक की मिलने से परिवार में खुशी की लहर

दुबहड़(बलिया)। स्थानीय थाना अंतर्गत आपरेशन मुस्कान के तहत थानाध्यक्ष ने गुमशुदा अवयस्क बालक की 24घण्टे के अन्दर तलाश कर के परिजनों को सौंप दिया। जिससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई ‌। ज्ञात हो कि 22-6-25 को थाना दुबहड़ पर हरेन्द्र पटेल निवासी दुबहड़, बलिया ने अपने पुत्र आयुष पटेल उम्र 09 वर्ष की पढ़ने की बात कहने पर नाराज़ हो कर घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट लिखवाई थी। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार एवं उनकी टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए आस पास के थानों एवं रेलवे स्टेशनों को फोटो भेज कर खोजबीन शुरू कर दी।आर पी एफ मंडुवाडीह के सहयोग से आयुष पटेल की सकुशल बरामदी कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।बालक मिलने से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रिय लोगों एवं परिवार के लोगों ने दुबहड़ पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा एवं आभार प्रकट किया।

दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट,:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button