
दयाछपरा(बलिय)। शिक्षा क्षेत्र बैरिया अंतर्गत स्थानीय ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय दयाछपरा नंबर 1 के शौचालय का दरवाजा रविवार की रात अराजक तत्वों द्वारा तोड़ कर बर्बाद कर दिया गया।सोमवार की सुबह विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार पांडेय जब विद्यालय पहुंचे तो कुल तीन शौचालय का दरवाजा टूटा देख दंग रह गए।इसके बाद अपने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ ही बैरिया पुलिस को सूचना दिए।

प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले 3 नवंबर को भी आताताईयो ने दिव्यांग शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया गया था।यही नहीं जूनियर हाई स्कूल दयाछपरा का भी 3 नवंबर 2025 को शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया गया था तथा कई बार कभी विद्यालय का समरसेबल तो कभी सोलर पैनल,कई बार वर्तन भी चोरी हो गया।उसकी भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।लेकिन आज तक किसी का भी खुलासा नहीं हुआ।जिससे ग्रामवासियों में भय और शंका व्याप्त है।



